शामली। नगर क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी पीड़ित की पुत्री के ससुरालयों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते गत दो माह पूर्व महिला को घर से निकाल दिया था। इसके बाद आरोपियों ने मायके आई महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की तथा गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
शोर शराब सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला की जान बचाई। पीड़ित ने अपनी पुत्री का गत 7 जुलाई 2021 को झिंझाना निवासी आरोपी युवक के साथ विवाह किया था। जिसमें समर्थ से अधिक पैसा लगाकर दान दहेज देकर बेटी को विदा किया था। आरोप है कि आरोपी ससुरालिए दिए गए दहेज से संतुष्टि नहीं हुई।
जिस पर आरोपी पीड़ित की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। कई बार सुलह समझौते के बाद गत दो महा पूर्व आरोपियों ने मारपीट कर पीड़ित की पुत्री को घर से निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर शराबा सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा महिला की जान बचाई। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।