शामली। बार एसोसिएशन की वर्ष 2024 की कार्यकारिणी के गठन के लिए हुए मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर ब्रह्म सिंह ने 59 मतों से जीत हासिल की। जबकि महासचिव पद पर नसीम अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नकली सिंह व सह सचिव प्रशासनिक पद पर शफाकत खान विजयी घोषित किए गए।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से बार भवन में चुनाव आयुक्त ईशपाल सिंह, प्रदीप जैन, रियासत अली, करतार सिंह व शगुन मित्तल की देखरेख में मतदान कराया गया। दोपहर 2 बजे तक 340 में से 329 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपराह्न 3 बजे बार भवन में मतगणना शुरू हुई। शाम 4 बजे चुनाव चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर ब्रह्म सिंह, महासचिव पद पर नसीम अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नकली सिंह व सह सचिव प्रशासनिक पद पर शफाकत खान को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों के गले में फूल मालाएं पहना कर स्वागत करते हुए मिठाई बांटी। वही कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर नदीम अहमद, सह सचिव पुस्तकालय पद पर सूरज सिंह, वरिष्ठ सदस्य पदोें पर खड़क सिंह चौहान, तारिक रजा, विनय शर्मा व कनिष्ठ सदस्य पदों पर फरमान अली, रोहित कुमार, मो. अजमल व विकास कुमार निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
चुनाव जीतने के बाद बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष ब्रह्म सिंह ने कहा कि वो अधिवक्ताओं के सम्मान में किसी तरह की कमी नही आने देगें। भ्रष्टाचार को समाप्त कराया जाएगा। पीडि़तो को न्याय दिलाने के लिए बार एसोसिएशन हर समय कार्य करेगी।
पद विजयी प्रत्याशी अपराजित प्रत्याशी रद्द
अध्यक्ष ब्रहम सिंह 193 रामकुमार 134 2
महासचिव नसीम अहमद 184 राजकुमार 144 1
वरिष्ठ उपाध्यक्ष नकली सिंह 187 राधेश्याम 140 2
सहसचिव प्रशासनिक शफाकत खान 205 रिजवान 120