शामली। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सम्राट सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर जसवीर सोदाई निर्विरोध निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर अमित सरोहा ने नौ वोटों से जीत हासिल की। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु सम्राट सिंह व सतवीर सिंह चुनाव मैदान में थे। बुधवार को मतदान के दिन सुबह सत्यवीर सिंह ने सम्राट सिंह को समर्थन देकर नाम वापस ले लिया जिससे सम्राट सिंह निर्विरोध चुने गए।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जसवीर सोदाई ने ही ही नामांकन था। जिसमें जसवीर भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। महासचिव पद पर अमित सरोहा व सुरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र भरा था। दोनों के बीच हुए मतदान में अमित सरोहा को 21 व सुरेंद्र सिंह को 12 मत मिले। अमित सरोहा ने नौ वोटों से जीत हासिल की। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नवीन सरोहा, अमित कुमार, यशवीर सिंह ने विजय प्रत्याशियों की घोषणा की।