शामली। पुलिस ने जिजौला के ग्राम प्रधान को सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। विगत दिनों पकड़े गए एक स्मैक तस्कर ने ग्राम प्रधान के नाम का खुलासा किया था। चौसाना चौकी पुलिस ने यमुना बांध के भड़ी गांव में चेकिंग के दौरान आदिल पुत्र आमिर निवासी जिजौला को पकड़ा। बताया गया कि वह वर्तमान में जिजौला का ग्राम प्रधान है। पुलिस ने आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की।
बताते है कि विगत दिनों पकड़े गए जिजौला निवासी एक तस्कर ने पूछताछ में आरोपी का नाम बताया था। स्मैक के आरोपी ने ही नशे के खिलाफ बजाया था बिगुलजिजौला, गढ़ी हसनपुर, भड़ी में सबसे अधिक स्मैक का धंधा फल फूल रहा है। ग्राम प्रधान जिजौला आदिल राणा ने ही नशे के खिलाफ बिगुल बजाया था और पुलिस-प्रशासन की मदद से कुछ स्मैक तस्करों को पकड़वाया था।अब आदिल ही स्मैक के साथ पकड़ा गया। आदिल के पिता आमिर का कहना है आदिल को गांव के कुछ तस्करो ने फंसाया हैं जो गांव में राजनीति फायदा उठाना चाहते हैं।