शामली। आयकर विभाग की टीम ने सलेक विहार में कपड़े और बर्तन के गोदाम में छापामारी की। इस दौरान अन्य व्यापारियों में भी खलबली मची रही। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम गुरवार को शामली के सलेक विहार मोहल्ले में पहुंचे। यहां पर व्यापारी जहूर के यहां माल गोदाम में छापामारी की। गोदाम में बर्तन से लेकर कपड़े और अन्य सामान भरा हुआ था। टीम के एक पदाधिकारी ने बताया कि अभी व्यापारी फरार है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। आयकर विभाग की टीम पूर्व में भी यहां छापामारी कर चुकी है।