शामली।  हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके बाद कैराना क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना नदी के जलस्तर में एकाएक वृद्धि देखने को मिली, जिस कारण खादर क्षेत्र के किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। यमुना में पानी आने से गांव मवी, रामड़ा और नंगलाराई आदि गांवों में यमुना किनारे लगाई गई तरबूज, खरबूजा, लौकी, खीरे की फसल खराब हो गई। इसके अलावा कई खेतों में फसल जलमग्न हैं, जिसे लेकर किसान बेहद चिंतित है। यमुना नदी में पानी आने के कारण करीब 700 बीघा प्लेज बर्बाद हो गई है।