शामली। ऊन के गांव हरसाना में बृहस्पतिवार देर रात पशुओं के लिए चारे में हाथ निकालते समय किसान मंगलूराम को सांप ने डस लिया। लेकिन किसान को इसका पता नहीं चला। बाद में दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया तो सांप के डसने का पता चला। परिनज किसान को करनाल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन समय पर उपचार न होने पर किसान की मौत हो गई।
गांव हरसाना में रात आठ बजे बुजुर्ग किसान मंगलूराम सैनी (90) अपने पशुओं के चारे में हाथ निकाल रहे थे। चारे की खोर में बैठे सांप ने किसान को डस लिया। किसान को ऐसा लगा जैसे कुछ चुभ गया हो। बाद में दर्द बढ़ा तो परिजन करीब 10 बजे पीड़ित को पहले ऊन के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां पर सांप के काटने के बारे में पता लगा।
इसके बाद गंभीर हालत के चलते परिजन किसान को करनाल के अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। मंगलू सैनी के पोते अंकित का कहना है कि यदि समय पर सांप के काटने का पता लग जाता, तो दादा की जान बचाई जा सकती थी।