शामली. कैराना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मजदूर की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव पठेड़ में यमुना तटबंध की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
इस कार्य में लगा मजदूर अजय निवासी जनपद संभल यमुना नदी में नहाने लगा। इस दौरान वह डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरू कराई। कुछ देरी के बाद मजदूर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।