चरथावल। केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा दिवंगत राज्यमंत्री विजय कश्यप से उनकी गहरी आत्मीयता थी। हर सुख-दुख में वह हर बात उनसे साझा करते थे। क्षेत्र में उनके अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कस्बे में स्वर्गीय विजय कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और वक्ताओं ने उनकी सादगी के संस्मरण सुनाएं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि विजय कश्यप भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा विजय कश्यप का संगठन से जुड़ाव होने के कारण वह कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे।
लोनिवि राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा पिछली सरकार में मंत्री होने के बावजूद उनकी सरलता और सादगी की कोई सानी नहीं थी। हमेशा बड़े भाई की तरह उनके संबंध रहे। उनके परिवार को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने किया।
मौके पर आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि के सह राज्य प्रभारी राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर, सपना कश्यप, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, योगेश बालियान, जगदीश पांचाल, डॉ. विपिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, मछंदर सिंह पुंडीर मौजूद रहे।