शामली। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ पडोसी युवक ने घर में घुसकर दुर्ष्कम का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी महिला का पति काम के सिलसिले में घर से बहार गया हुआ था। घर पर महिला अपने बच्चों के साथ अकेली थी। महिला घर में अपने बच्चों के साथ आराम कर रही थी। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक महिला पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि मौका पाकर युवक महिला के मकान में घुस गया। आरोप है कि आरोपित ने महिला के साथ छेडछाड करते दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर शराबा करने पर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए।
आरोप है कि आरोपित युवक उक्त लोगों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित महिला ने अपना उपचार करने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।