शामली। कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव से पड़ोसी युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। इससे स्‍वजन परेशान हैं। लड़की की मां ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात्रि में युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया। रविवार सुबह जब किशोरी अपने कमरे में नहीं मिली, तो स्वजन को घटना का पता चला। पीडित महिला ने आसपास के लोगों से किशोरी के बारे खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक आपराधिक प्रवृति का है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। पुलिस किशोरी को तलाश कर रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।