शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2022 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से लेकर हरियाणा तक सात सुपर जोन के छह, जोन के 19 व सेक्टर के 43 मुख्यालय बनाए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेेटों की तैनाती कर दी गई है। 14 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी शुरू हो जाएगी।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पहला जोन मुजफ्फरनगर जिले के लालूखेड़ी की सीमा से एसटी तिराहे तक, जोन मुख्यालय बंतीखेड़ा, दूसरा सुपर जोन एसटी तिराहा से लेकर गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन, बुढ़ाना फाटक, एसटी तिराहा से लेकर साईंधाम तक, इसका सुपर जोन मुख्यालय गुरुद्वारा होगा। शहर के शिव चौक को तीसरे सुपर जोन का मुख्यालय बनाया है। इस जोन में गुरुद्वारा फाटक, शिवचौक, हनुमान धाम से फव्वारा चौक, विजय चौक औेर औद्योगिक चौकी तक रहेगा।
बुढ़ाना फाटक से टिटौली तक चौथा सुपर जोन का मुख्यालय विजय चौक बनाया है। औद्योगिक चौकी क्षेत्र से कैराना में यमुना पानीपत सीमा तक पांचवां सुपर जोन का मुख्यालय कैैैराना यमुना ब्रिज बनाया गया है। छठा सुपर जोन में टिटौली से लेकर बिड़ौली करनाल सीमा का मुख्यालय झिंझाना गाड़ी वाला चौक बनाया है। सातवें सुपर जोन में जिले की संपूर्ण यातायात व्यवस्था रहेगी।
डीएम जसजीत कौर के मुताबिक 19 जोन में प्रथम का मुुख्यालय हाथीकरौंदा बस स्टैंड, दूसरे का बनत मुख्यालय, तीसरे का एसटी तिराहा, चौथे जोन का मुख्यालय गुरुद्वारा, पांचवें जोन का मुख्यालय साईं मंदिर, छठे जोन का रेलवे स्टेशन, सातवें जोन का शिवचौक, आठवें का माजरा रोड तिराहा, नौवे का हनुमान धाम तिराहा, दसवें जोन मुख्यालय दिल्ली बस अड्डा, 11वां जोन मुख्यालय विजय चौक, 12वां जोन का टिटौली,13वां जोन का औद्योगिक पुलिस चौकी, 14वां जोन का कैराना,15वां जोन मुख्यालय यमुना ब्रिज, 16वां जोन का गाड़ीवाला, 17वां जोन मुख्यालय सिक्का, 18वां जोन मुख्यालय ऊंचा गांव, 19वां जोन मुख्यालय खंदरावली बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सुपर जोन, जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी 14 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। हरिद्वार से आने-जाने वाले कांवड़ियों पर सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी रहेगी।