शामली। दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दंपती की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सांड से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

दिल्ली के शालीमार बाग निवासी 35 वर्षीय जगपाल पत्नी पूजा के साथ शुक्रवार की देर रात दिल्ली से कैराना में अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भारसी मोड़ के निकट बाइक के सामने सांड की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दंपती सडक पर जा गिरे। जगपाल की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने घायल महिला को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी जगपाल के स्वजन को दी है।