भोपा। सडक दुर्घटना में घायल हुए मिस्त्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। मिस्त्री की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड गई है। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना व गांव भोपा निवासी 60 वर्षीय सतीश पुत्र रामफूल खराद करने का कार्य करता था तथा विद्युत ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग का कार्य भी करता था। शनिवार की शाम सतीश मोटरसाइकिल द्वारा कासमपुरा गांव में ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग करने जा रहा था तभी अचानक रास्ते में नील गाय से उसकी टक्कर हो गई। जिससे सतीश गम्भीर रूप से घायल हो गया। सतीश को मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की सुबह सतीश की मौत हो गई।