शामली। के कांधला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ बलात्कार करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कांधला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कुछ दिनों पहले एक रेप की घटना को अंजाम दिया दिया गया था। उच्च अधिकारियों के आदेश पर महिला संबंधित मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कांधला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी साहिल कांधला का रहने वाला है।

इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि कुछ दिन पहले एक महिला ने शिकायत कर अपने साथ हुई घटना के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने उचित धाराओं में मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506, ओर 323 संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।