शामली. शामली जनपद की आदर्श मंडी थाना पुलिस ने राजस्व टीम पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जबकि पुलिस ने पहले भी उक्त मामले में दो तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। उक्त आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और तहसीलदार व अन्य अधिकारी कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप है।
मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी का है। जहां पर पारिवारिक जमीन को लेकर परिवार के लोगों के ही बीच काफी दिनों से विवाद चला रहा था। एक पक्ष ने शिकायत की थी। जिसके बाद जिला अधिकारी ने आदेश दिया था। फिर तहसीलदार व लेखपाल व अन्य कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर जमीन की नपाई के लिए गए थे।
एक पक्ष के लोगों ने राजस्व की टीम पर हमला कर दिया। साथ ही लाठी-डंडों और पत्थरों से मारकर कई लोगों को घायल कर दिया था। उक्त मामले में लेखपाल के द्वारा रवि, पंकज, मोनू, सोनू ,नीरज मिंटू ओर सुशील के नाम दर्ज आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में ओपी सिंह थाना प्रभारी का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहा था। उसको पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश करते हुए उक्त अन्य आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।