शामली| भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमलेश पंवार को महिला विंग की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सोमवार को शहर के चैधरी चरण सिंह कालोनी स्थित कार्यालय पर महिला विंग जिलाध्यक्ष कविता चैधरी व जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें कमलेश पंवार को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, लता देवी को ब्लॉक अध्यक्ष ऊन, प्राची सैनी को कोषाध्यक्ष, नीलम देवी को सदस्य मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक ने मनोज तोमर को शामली ब्लॉक अध्यक्ष, गौतम पंवार को शामली तहसील अध्यक्ष, ऋषिपाल को कैराना ब्लॉक अध्यक्ष, जहांगीर को कैराना तहसील अध्यक्ष, डा. वसीम को कांधला नगर अध्यक्ष, दिनेश कुमार को कांधला ब्लॉक अध्यक्ष, हरमिन्द्र उर्फ मुन्ना को जिला सचिव, जयबीर सिंह को जिला महासचिव मनोनीत किया गया।