शामली। जमीन पर अवैध कब्जा और दस लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में झिंझाना पुलिस ने रालोद नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित फिरोज खान शामली के रालोद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं।
झिझाना निवासी पूर्व चेयरमैन सैयद साजिद हुसैन के पौत्र सुजादीन पुत्र मुन्ने मियां ने झिझाना थाना पर बीस दिन पहले फिरोज खान पुत्र अजीम खान के खिलाफ दस लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था । मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी । वादी के अनुसार चाचा नोनिहाल की मौत के बाद लाखों की कीमती जमीन कब्जाकर दुकान बना दी गई। विरोध पर दस लाख की रंगदारी मांगी गई। शुक्रवार को आरोपी फिरोज खान पुत्र अजीम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिरोज खान जिला शामली का राष्ट्रीय लोक दल का अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। आरोपित फिरोज खान पर पहले गैंगस्टर का मुकदमा कायम हुआ था। एक दर्जन से अधिक हत्या व संगीन मुकदमे फिरोज खान पर दर्ज हैं। भाजपा के झिझाना मंडल अध्यक्ष रामेंद्र गिरफ्तार
गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी गुड्डी की वर्ष 2016 में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। स्वजन की ओर से कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया गया था। यह मामला काफी चर्चाओं में आया था। पुलिस जांच के दौरान कई नाम प्रकाश में आए थे। इसमें रामेंद्र उर्फ रविद्र कश्यप निवासी अकबरपुर सुन्हेटी का नाम भी था। पुलिस ने बताया कि आरोपित रामेंद्र उर्फ रविद्र कश्यप के विरुद्ध कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रामेंद्र भाजपा का झिझाना मंडल अध्यक्ष बताया गया है। पुलिस ने आरोपित वारंटी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।