शामली : रालोद को बड़ी ताकत दी है। कोई योजना बनती है तो उसे समझे और लोगों को बताएं ताकि उसका लाभ उठाया जा सके। शामली में हाईवे का जाल है। छोटे काश्तकार योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
आज भारत सरकार ने पहली बार भूमिहीन लोगों मूर्तिकार, सुनार, राज मिस्त्री के लिए योजना बनाई है। विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें उद्यमी के तौर पर गिना जाएगा। जल्द ही दल के कार्यकर्ताओं और अन्य के लिए विशेष कार्यशाला रखी जाएगी ताकि उन्हें जानकारी दी जा सके।
सत्ता में आ गए मगर कुछ नहीं है। आज भी पार्टी चंदे से चल रही है, कोई भी समस्या हो आईजीआरएस पर शिकायत कर सकते हैं। सभी जिलों के पार्टी कार्यालय पर सुनवाई के लिए एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा। ताकि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़े। कहा कि चुनाव से पहले जो मांग मेरी थी वह आज भी है। किसानों की कमाई, बेहतर शिक्षा मिले, यही प्रयास है।