शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें लाठीं डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

शनिवार सुबह गांव काबड़ौत निवासी गौवर्धन और बालिस्टर के बीच खेत की मेढ़ काटने को लेकर विवाद हो गया। उस समय कहासुनी होने पर मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से दोनों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान लाठी डंडे चलने से गोवर्धन, उसका पुत्र विनीत, पुत्री आरती, रूबी, पुष्पा घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से बालिस्टर, सचिन व पिंकी घायल हुए। सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया।

पुलिस ने दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।