शामली। इस साल सर्दी के मौसम में बुधवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा रहा। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो स्थिर बना रहा। तापमान कम होने से धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही।
दिसंबर माह में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और तापमान में गिरावट आती जा रही है। रात में कोहरा छाया रहता है और सुबह को आठ बजे के बाद धूप निकलती है। इसके चलते मौसम में ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों में ठंड और भी अधिक बढ़ने की संभावना है।