शामली। शासन के निर्देश पर जिले में पराली जलाने वाले कईं किसानों से जुर्माना वसूल किया गया। पराली जलाने के मामलों की सेटेलाईट से निगरानी की जा रही है।

जिले में पराली जलाने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सेटेलाइट के माध्यम कृषि विभाग को छह स्थानों पर आग लगने के मामलों की सूचना मिली। जिनमें से तीन जगह पर पराली जलाने के मामलों की पुष्टि हुई जबकि एक स्थान पर कूड़ा जलाया गया था। बाकी स्थान पर पुष्टि नहीं हो सकी।

उप जिला कृषि निदेशक ने बताया कि पराली जलाने वालों से पांच हजार का जुर्माना वसूला गया। किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की है। अब तक जिले में सेटेलाइट के माध्यम से 15 सूचनाएं मिल चुकी है।