गाजियाबाद। हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-09 पर शुक्रवार सुबह भयंकर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें पति पत्नी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। हाईवे पर दुर्घटना के कारण जाम की स्थिति रही। अन्य दुर्घटना ना हो इसे रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बृहस्पतिवार रात से ही कोहरे ने भयंकर रूप लेना शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह दृश्यता ना के बराबर थी। इस दौरान हाईवे 09 पर बाबूगढ़ के पास मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें सवार इमरान और उसकी पत्नी हिना निवासी बदरखा गढ़मुक्तेश्वर घायल हो गए। इसके बाद एक-एक करके करीब सात आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। दुर्घटना के कारण हाइवे पर करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति रही। गनीमत रही के कोई बड़ा हादसा इसके बाद नहीं हुआ। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया। फिलहाल कोहरा छटने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।