शामली। सेंट एमडी जूनियर हाई स्कूल बनखंडी में उपाध्याय चेतना मंच की सभा में नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए और उनका सम्मान किया गया।

रविवार को आयोजित सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने महिला संगठन का विस्तार करते हुए कविता उपाध्याय को जिलाध्यक्ष व सोनिया उपाध्याय को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा ममतेश उपाध्याय को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सोनम उपाध्याय, कोमल उपाध्याय, पिंकी उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, शशि प्रभा उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, विधि उपाध्याय, सुशीला उपाध्याय, उषा उपाध्याय, शकुंतला उपाध्याय, मितलेश उपाध्याय, सरोज उपाध्याय को जिला सचिव नामित किया गया।

वहीं ब्रिजेश उपाध्याय, संतरेश उपाध्याय, माया, मितलेश उपाध्याय, जगवती उपाध्याय, रितिका उपाध्याय, तनु उपाध्याय, चंद्रो उपाध्याय, छोटी उपाध्याय, राजबाला उपाध्याय, प्रेमवती उपाध्याय को सदस्य बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला संगठन की पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की जब तक महिलाएं शिक्षित और संगठित नहीं होंगी, तब तक उनकी आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक स्थिति मे बदलाव नहीं आएगा। समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए शिक्षित, संगठित होना होगा।

इस अवसर पर, प्रदेश सचिव जयपाल फौजी, पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, अलका रानी, मदन उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, ओकज उपाध्याय सुनीता, सरोज, बबीता, राखी, मीनाक्षी, पुष्पा, प्रीति, आरती, अरुणा, नीतू, मोनिका, प्रिंस उपाध्याय व लक्की उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समाजसेवी ओमपाल उपाध्याय ने की और संचालन सुरेश उपाध्याय ने किया।