शामली।   कैराना में रजबहा टूटने से किसानों की करीब 110 बीघा फसल जलमग्न हो गई। शाम तक किसान पानी की रोकथाम के प्रयासों में जुटे रहे। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। गांव भूरा से रजबहा निकल रहा है। रविवार सुबह रजबहे का एक हिस्सा टूट गया, जिस कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे मदनलाल, ऋषि, चिक्की कुमार, मोनू, सुदामा व कार्तिक की करीब 110 बीघा गेहूं एवं गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। इसके बाद किसानों में खलबली मच गई। शाम तक किसान पानी की रोकथाम के प्रयासों में जुटे रहे। किसानों का कहना है कि रजबहा टूटने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की गुहार लगाई गई है।