शामली। जनपद में डॉक्टर के यहां पत्नी का इलाज करवाने आए पति द्वारा गर्भवती पत्नी के पेट में लात घूसों से मारपीट करने और पत्नी को रात में बस स्टैंड पर छोड़कर भाग जाने का मामला सामने आया है। जहां गर्भवती महिला ने सारी रात सड़क पर गुजारी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से शहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है।
दरअसल गुरुवार की सुबह 102 एंबुलेंस द्वारा झिंझाना क्षेत्र के गांव पटनी निवासी गर्भवती महिला सपना को शहर के सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका विवाह गांव पटनी निवासी व्यक्ति के साथ हुआ है और वह नो माह की गर्भवती है। आरोप है कि कल वह अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां आई थी। जहां उसने अपनी पत्नी का इलाज कराने में असमर्थता जाहिर करते हुए बाद में इलाज कराने की बात कही। जहां बाद में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके पेट में लात घुसे मारे और उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला सारी रात सड़क पर पड़ी रही। सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और 102 एंबुलेंस पर की। जिसके बाद गर्भवती महिला को शहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।