शामली। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी महिला के निर्वाचन होने से जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने शहर के शिवचौक पर एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
पूर्व चैयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर महिला द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन होने से देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे पूरे समाज का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं को सम्मान मिला है, जो देश में 75 वर्षों में पहली बार हुआ है। इस दौरान उन्होने एक दूसरे को मिठाईयां भी वितरित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, नगर अध्यक्ष मीनू संगल, रोहित विश्वकर्मा, मनीष भटनागर, योगेंद्र निर्मल, रामनिवास सैनी, संजय बंसल, नितिन वत्स, नीतू, वैभव संगल, बृजमोहन शर्मा, सत्यपाल सिंह, नसीम भूरा, अजय आर्य, मोहसिन, घनश्याम नामदेव, ऋषिपाल सैनी आदि मौजूद रहे।