शामली| शामली जनपद के कांधला में थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी बबीता की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। हरियाणा के पानीपत के सिवाह गांव में ससुराल में महिला द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही परिजन रवाना हो गए। महिला की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार ससुराल के गांव में ही किया गया।

गांव भनेड़ा निवासी महिपाल की बेटी बबीता की शादी करीब नौ साल पहले सिवाह गांव निवासी पिंटू के साथ हुई थी। पिंटू वहां किसी फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता है। बबीता के भाई लोकेंद्र ने बताया कि उनके पिता महिपाल गंभीर बीमार से पीड़ित और मां चंपा देवी का निधन हो चुका है।
बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बबीता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद सभी परिजन सिवाह गांव में बहन की ससुराल पहुंचे। लोकेंद्र ने बताया कि वे दो बहन बबीता व मीनाक्षी, चार भाई लोकेंद्र, रकमपाल, विकास व विनोद है और सभी शादी शुदा हैं। बबीता छोटी बहन थी। उनका परिवार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बबीता की मौत होने से परिजनों में गम का माहौल है।

लोकेंद्र ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार वहीं सिवाह गांव में कर दिया गया है। इस मामले की पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस मामले में ससुराल वालों से बातचीत कर मामले की जानकारी की जा रही है।