शामली।    कैराना लोकसभा सीट पर ईवीएम में बंद 14 प्रत्यााशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। शहर के नवीन मंडी परिसर में होने वाली मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और सपा प्रत्याशी इकरा हसन में सीधी टक्कर की संभावना है। हालांकि, बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट भी नतीजों में अहम भूमिका निभाएंगे।