शामली। जनपद के सुन्ना गांव में वन विभाग के पिंजरे में शुक्रवार देर रात तेंदुआ फंस गया। बताया गया कि पिछले कई दिन से तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा था। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत थी। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इसके बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों को तेंदुआ पिंजरे में फंसा मिला।