शामली. यूपी सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक रविवार को शामली पहुंचे। यहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद कांवड़ियों से बात की और मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली। कहा कि यूपी में अब अच्छा माहौल है। बीजेपी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बारे में सोच कर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से अच्छा माहौल यूपी में कांवड़ियों को मिल रहा है। कुछ जगह पर तो कांवड़ियों के लिए रोड पर मैट तक का भी बिछाए हुए हैं। उनके ऊपर फूलों की बरसात की जा रही है। राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के कांवड़ियों के लिए एक अच्छा संदेश दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार अच्छा माहौल देकर सोच बदलने का कार्य कर रही है। उन्होंने मॉल पर होने वाली नमाज के बारे में बताया कि विवाद पहले भी सरकारों में हुए हैं। अब जो विवाद हुए है उन्हें मुख्यमंत्री अपने तरीके से हैंडल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असामाजिक तत्व और हुड़दंग मचाने वालों को सबक सिखा कर एक अच्छा माहौल पैदा कर रहे हैं।

आजम खान की जेड सिक्योरिटी की मांग के बारे में बताया कि मुझे ज्यादा इस बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन यूपी सरकार में हर जरूरतमंद की जरूरत पूरी की गई है। सबका साथ सबका विश्वास के सिद्धांतों पर सरकार ने काम किया है