शामली। शहर नगर पालिका में स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले धरना दे रहे दर्जनों कर्मचारियों ने नगर पालिका ईओ पर जातिगत भेदभाव किए जाने एवम उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते सभी कर्मचारियों ने नगर पालिका में सभी कामकाज बंद कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
नपा कर्मचारियों का आरोप है की अधिशासी अधिकारी जातीय भेदभाव से ग्रस्त है और किसी भी कर्मचारी का बिना किसी गलती के निलंबन कर देते है।जिसके चलते नपा कर्मियों का उत्पीड़न हो रहा है।नपा कर्मियों ने बताया की अभी हाल ही मै ईओ द्वारा नगर पालिका में कार्यरत लिपिक लक्ष्मण सिंह और गंजेद्र कुमार का निलंबन व डिमोशन कर दिया गया।जिसके संबंध में स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ द्वारा ईओ से वार्ता की गई थी और निलंबन को वापस लेने का निवेदन किया गया था।लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी ईओ ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवम काम बंद हड़ताल को विवश होना पड़ा।वही स्वायत कर्मचारी महासंघ द्वारा चेतावनी दी गई है की अगर जल्द ही न्यायोचित कार्यवाही न हुई तो शहर की सफाई व्यवस्था,लाइट व्यवस्था और पेयजल आदि व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से ईओ नगर पालिका शामली की होगी।इस दौरान धरना प्रदर्शन में दर्जनों नगर पालिका कर्मचारियों मोजूद रहे।