शामली. जिले के थाना भवन थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे किसान को मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस उपचार के लिए घायल किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने भी परिजनों के दुख में शोक प्रकट किया।

मामला थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव बनेड़ा उदा निवासी कुशल पाल किसी काम से क्षेत्र के ही गांव खेड़ा गदाई में अपनी बाइक पर सवार होकर गया था। जब वह गांव नोजल के रास्ते से वापस आ रहा था। तभी गांव असीरगढ़ के पास मैक्स गाड़ी ने कुशल पाल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कुशल पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कुशल पाल को थाना भवन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कुशल पाल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कुशल पाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस एवं चिकित्सकों को आगे की कार्रवाई जल्द पूरी करने के आदेश दिए। और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।