शामली| शामली जनपद की ट्रैफिक पुलिस चर्चा में बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए जनता को नियम कानून का पाठ पढ़ाती है। वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी के दौरान ही ठेकों पर शराब खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की वीडियो सामने आया है।
जनपद की ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का पाठ करने के लिए समय में समय पर अभियान चलाती है। स्थानीय लोगों पर यातायात नियम तोड़ने पर उनका चालान कर जुर्माना भी वसूला जाता है। ट्रैफिक विभाग हर महीने हजारों लाखों रुपए की वसूली जमाकर राजस्व में जमा कराते हैं, लेकिन वहीं शामली जनपद की ट्रैफिक पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी अपनी मर्यादा और नियम कानून को ताक पर रखते हुए ड्यूटी के दौरान शराब के ठेकों पर नजर आते हैं।
एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शराब के ठेके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी शराब लेते दिख रहे हैं। तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्यूटी के दौरान किस तरह की लापरवाही बरत रही है। ड्यूटी खत्म होने से पहले ही शराब लेने वाले पुलिस कर्मी जनता के साथ क्या व्यवहार करेंगे यह तो अंदाजा ही लगाया जा सकता है।