शामली। शामली के श्रवण संगल, आशी संगल परिवार समेत इंडोनेशिया के जर्काता में परिवार समेत रहते हैं। बताया कि उत्तरी जकार्ता में अति मोहक राम दरबार सजा कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। भगवान राम के सुंदर और मन मोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही श्री राम नाम की 108 माला जपी तथा उसके बाद श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण के साक्षी बने।
कार्यकर्म के अंत में सभी को अपने अपने घरो में प्रजवलित करने के लिये 5-5 दीपक की भेंट में दिए गए। इंडोनेशिया और अन्य स्थानों पर जिले के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रात में घरों को भी सजाने की भी तैयारी लोगों ने की हुई है।