शामली। शामली के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में आज पटाखा फैक्ट्रियों का मुख्य अग्निशमन अधिकारी और क्षेत्रीय अधिकारियों के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। पटाखा बनाने के दौरान आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सभी को स्पष्ट किया कि उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

टीम ने मानक का उल्लंघन पाए जाने पर शमीम अहमद के खिलाफ कड़ी पत्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आपको बता दें कि बीते साल जनपद में पटाखा फैक्ट्री में एक धमाका हुआ था। इसमें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जनहानि भी हुई थी। उसी के मद्देनजर रखते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने संयुक्त रूप से आज गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटाखा फैक्ट्रियों और उनके लाइसेंस धारकों के सामान का निरीक्षण किया। इसकी को लेकर टीम ने आज निरीक्षण किया।

पटाखा फैक्ट्री में मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर शमीम अहमद के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिला अधिकारी जगजीत कौर के आदेश के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा जनपद के अलग-अलग क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर रहे हैं।

मानक पूरे न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अन्य लोगों को कड़ी चेतावनी भी दे रहे हैं। उसी क्रम में आज गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण किया। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और मुख्य अग्नि शमन अधिकारी दीपक शर्मा ने सभी को मानकों के अनुसार काम करने की हिदायत दी । वहीं उल्लंघन करने पर एक पटाखा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।