शामली। बरसात के मौसम और यमुना नदी में बाढ़ की संभावना को देखते हुए डीएम जसजीत कौर ने अफसरों के साथ कैराना, तहसील के पठेड़ व बसेड़ा एवं यमुना तट बंध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा ड्रेनेज खंड शामली के कार्य को देखते हुए कहा बरसात आने से पहले पूरी तैयारियां कर ली जाए। जिससे बाढ़ आने पर आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो सके।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने एडीएम संतोष कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ यमुना नदी के किनारे पठेड़ व बसेड़ा की सुरक्षा को कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले बाढ़ पूर्व की तैयारी कर ली जाए।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड मनोहर सुधांशु सिंह ने डीएम को अवगत कराया गया कि बाढ़ से पूर्व सभी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिले में यमुना नदी के बायें किनारे पर लगभग पूरी लंबाई में 52.730 किमी का तटबंध निर्मित है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परियोजना से संबंधित अभिलेख एवं ड्राईंग का अवलोकन कराया।
निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामवासी मुकेश शर्मा, इसम सिंह एवं अन्य से वार्ता की गयी। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना के निर्माण कार्य होने से उनके ग्राम को बाढ़ से सुरक्षा हो जाएगी। ग्राम को बाढ़ का कोई खतरा नही है। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी कैराना विशु राजा भी मौजूद रहे।