शामली। कांधला के गांव सुन्ना निवासी आयशा पत्नी फुरकान ने न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोप लगाया कि वह अपने घेर से घर वापिस जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी और मोबाइल नंबर मागने लगा। महिला ने किसी तरह जान बचाकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि उलाहना देने पर पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 4 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।