शामली। हाईवे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के स्मारक की दीवार बीती रात अज्ञात वाहन ने तोड डाली। घटना से रालोद नेताओं में आक्रोश फैल गया। शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरु कराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शामली में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 709 पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्मारक पर बीती देर रात अज्ञात वाहन ने रेलिंग और दीवार को तोडकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह स्मारक की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना से रालोद कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश फैल गया। शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी सहित कई रालोद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने तत्काल क्षतिग्रस्त रेलिंग व दीवार का कार्य शुरू कर दिया। जिससे रालोद कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत हो सका। घटना को लेकर सदर विधायक सदर विधायक मार्ग पर कार्यकर्ताओं के साथ हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ घटना पर चर्चा करते नजर आए। इस दौरान राजन जवाला जिला अध्यक्ष वाजिद प्रमुख डॉक्टर साहब सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे