शामली. शामली जनपद में मौसम के परिवर्तन के चलते कोहरे ने दस्तक दे दी। इस बार दीपावली से पहले ही ठंड बढ़ने शुरू हो गई है और शामली जनपद में कई दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोहरे ने भी दस्तक दे दी है।

जनपद में बीते दिनों लगातार मौसम परिवर्तन का दौर जारी है। 2 दिन से लगातार कोहरा अपना असर दिखा रहा है। गर्मी में लोग गर्मी से बेहाल थे तो वहीं कोहरे के दस्तक से अचानक ठंड का भी अहसास होने लगा है। मंगलवार सुबह कोहरे के चलते वाहनों की रफ़्तार भी कम हो गई। लोग फॉग लैम्प जलाकर गाड़ियां चलाते नजर आए।

स्थानीय लोगों की मानें तो इस बार दीपावली से पहले आने के आसार लग रहे हैं। जिस तरह से कोहरे ने दस्तक दी है। इससे अनेक तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। फिलहाल तो शामली जनपद में कोहरे ने दस्तक दे दी है और ठंड का असर शुरू हो गया है।