शामली: साइकिल से निरीक्षण करने को यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पहुंचे एसपी, मचा हड़कंप15 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर एसपी अभिषेक कैराना पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर पुलिस मुस्तैदी का जायजा…
15 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर एसपी अभिषेक कैराना पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर पुलिस मुस्तैदी का जायजा लिया।
दरअसल, शामली एसपी अभिषेक झा शनिवार को साइकिल चलाकर कैराना में निरीक्षण पर पहुंच गए। शामली से साइकिल चलाकर एसपी मुख्य मार्ग से होते हुए करीब 15 किलोमीटर दूर कैराना कोतवाली क्षेत्र की यमुना ब्रिज चौकी पर पहुंचे। इस दौरान एसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। वहीं, एसपी के साइकिल पर निरीक्षण पर पहुंचने से पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसके चलते स्थानीय अधिकारी भी आनन-फानन में यमुना ब्रिज चौकी पहुंचे। एसपी ने सीओ अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी से कांवड़ ड्यूटी प्वाइंटों के बारे में जानकारी की। बताया जाता है कि कैराना क्षेत्र से होकर हरियाणा के कांवड़िये बड़ी संख्या में बॉर्डर से गुजरते हैं। एसपी ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।