शामली| शामली की जिला सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर अर्थव्यवस्था 12 हजार 19 करोड़ की हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान कृषि क्षेत्र 46.02 फीसदी है, जबकि व्यापारिक क्षेत्र में 17.90 एवं अन्य में 34.71 फीसदी का योगदान है। इसका खुलासा जिला सकल घरेलू उत्पाद की रिपोर्ट में हुआ है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में शामली जनपद का जिला सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) कृषि क्षेत्र में 4191.89 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 4985.05 हो गया है।
ठीक उसी तरह विनिर्माण, निर्माण कार्य में 17.90 फीसदी के साथ 19.38.71 करोड़, व्यापार, परिवहन, संग्रहण, संचार, रेलवे, प्रसारण संबंधी सेवाओं में 34.71 फीसदी सहित 3759.37 करोड़ का हो गया है।
मिलाकर जिला सकल घरेलू उत्पाद (ḥबाजार मूल्यों पर) शामली की अर्थव्यवस्था अब 12 हजार 19 करोड़ की हो गई है।
इसमें प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो यहां के एक व्यक्ति की आमदनी 74312 है। जबकि उप्र स्तर पर प्रति व्यक्ति आमदनी 70792 हजार एवं देश स्तर पर शामली के एक व्यक्ति की आमदनी 150007 रुपये आंका गया है।
जीएसडीपी किसी राज्य में एक निश्चित समयावधि में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को प्रदर्शित करता है जो कि वस्तुत: राज्य की अर्थव्यवस्था के आकार को दर्शाता है। शामली की जिला सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार करीब 12 हजार 19 करोड़ की अर्थव्यवस्था हो गई है। – डॉ. हरेन्द्र, जिला सांख्यिकी अधिकारी, शामली।