शामली। पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए 12 साल के मासूम सलेक विहार निवासी फरहान की मौत हो गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह बालक को बाहर निकाला। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर के मोहल्ला सलेक विहार के रहने वाले गुफरान का 12 साल का बेटा फरहान अपने दोस्तों के साथ कैराना रोड पर यमुना में नहाने के लिए गया था। बताया कि इसी बीच फरहान का पैर फिसल गया तथा वह कुंड में समा गया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता टायरों का काम करते हैं। देर शाम गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया था।