शामली। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल एक करोड़ 27 लाख 25 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करके बंद हो गई है। इस बार थानाभवन चीनी मिल पिछले साल से बारह दिन पहले बंद हो गई है। ऊन और शामली चीनी मिल का पेराई सत्र चालू है। ऊन चीनी मिल आगामी 20 अप्रैल और शामली चीनी मिल मई के प्रथम सप्ताह में अपना पेराई सत्र बंद कर देगी।
गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने चीनी मिलों का गन्ना सर्वेक्षण शनिवार से शुरू करने के निqqqqqqर्देश दिए हैं। पेराई सत्र 2023-24 के लिए जिले की चीनी मिलों का गन्ना सर्वे शनिवार से शुरू होगा। सर्वे नीति के मुताबिक सर्वे टीम गन्ना सर्वे की सूचना चीनी मिल को देगी। सर्वे खेत की गाटा संख्या के अनुसार किया जाएगा। इसलिए किसान अपने खेत में रहकर अपना गन्ना गाटा के अनुसार दर्ज करा लें। यदि गाटा में गन्ना दर्ज नहीं हुआ तो पर्चियां नहीं बन पाएंगी। गन्ना सप्लाई नहीं हाे पाएगी। गन्ना सर्वेक्षण संयुक्त टीम के माध्यम से कराया जाएगा। इस टीम में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल कार्मिक संबंधित गन्ना किसान की भी उपस्थिति अनिवार्य होगी। डीसीओ ने बताया कि गन्ना सर्वे की स्लिप खेत पर उपस्थित गन्ना किसानों काे दी जाएगी। गर्मी को देखते हुए गन्ना सर्वेक्षण सुबह करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी की बोतल, गमछा, टाेपी आदि की व्यवस्था करने के सभी चीनी मिलों को निर्देश दिए हैं। सर्वे कार्य के लिए गांवों में जानेे वाली सर्वे टीम की सूचना, सर्वे का दिनांक, सर्वे कर्ता का नाम आदि किसानों का माेबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस वर्ष गन्ना किसानों काे उनके बोये गए क्षेत्रफल के संबंध में वेबसाइट पर घोषणा-पत्र अनलाइन अपलाेड करने की सुविधा होगी। घोषणा-पत्र में उल्लिखित सूचनाओं का सत्यापन सर्वेक्षण के समय किया जाएगा। जो किसान ऑनलाइन घोषणा-पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे, ऐसेे कृषकाें का सट्टा पेराई सत्र 2023-24 में विभाग द्वारा कभी भी बंद किया जा सकता है। सर्वे कार्य के दौरान प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यक्रमाें में काेविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेटिंग एवं सेेनिटाइजेशन आदि के संंबंध में दिशा-निर्देशाेें का पालन करना अनिवार्य होगा। डीसीओ विजय बहादुर सिह ने बताया कि गन्ना विभाग और चीनी मिलों की संयुक्त टीम खेतों में गन्ने की फसल का सर्वे करेंगी।