शामली। शामली के बाबरी में घर में घुसे सांप को पकड़कर बाहर छोड़ने ले जाने तक एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। शख्स सांप को पकड़कर ले जा रहा था। लेकिन सांप बार-बार उसको डसना चाह रहा था। शख्स अपना बचाव कर रहा था और सांप को उपर उठाया था। बावजूद इसके वो बच नहीं सका। अंत में सांप के डसने से उसकी मौत हो गई।

बाबरी में एक किसान के घर के पास जहरीला सांप निकला था। जिसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई थी। वही मौके पर ओम सिंह नाम का व्यक्ति पहुंचा। उसने सांप को कड़ी मेहनत के बाद पकड़ लिया। सांप को पकड़कर जैसे ही वह ले जा रहा था की चौराहे पर उससे खेलने लगा और फिर सर्प के साथ खेलते समय तमाशबीन बन कर मजा करने लगा।

स्थानीय लोगों ने सांप के साथ छेड़छाड़ करते हुए की वीडियो बना लिया। कुछ देर तक शख्स और सांप के बीच परेशान करने का खेल चलता रहा। इसी बीच सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई। गांव के सुरेश पाल और महेंद्र का कहना है कि इस व्यक्ति ने कुछ लोगों की मदद तो की थी। लेकिन वह खुद सांप को ले जाकर उसके साथ तमाशा करने लगा। जिस दौरान उस को सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई।