शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र मंगलवार की सुबह खत्म हो गया। जिले तीसरी शामली चीनी मिल 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके मंगलवार की सुबह छह बजे बंद हो गई। पिछले साल के मुकाबले इस बार शामली चीनी मिल को 6.50 लाख क्विंटल कम गन्ना मिला है।

शामली चीनी मिल गत आठ नवंबर 2021 को पेराई सत्र चालू हुआ था। इस साल नवीन पेराई सत्र में शामली चीनी मिल मंगलवार सुबह छह बजे तक 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई। पांच माह 40 दिन का शामली चीनी का पेराई सत्र चला है। पिछले साल वर्ष 2020-21 में शामली चीनी मिल 1.13 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस साल वर्ष 2021-22 में 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके मंगलवार को सुबह छह बजे बंद हुई है। इस साल शामली चीनी मिल को 6.50 लाख क्विंटल गन्ना कम आपूर्ति हुआ है।

जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल गत 27 अप्रैल और ऊन चीनी मिल गत सात मई को बंद हुई थी। शामली मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद चार दिन शहर की सड़कों पर गन्ने के वाहन नहीं दिखाई दिए। जाम से लोगों को राहत मिली।