शामली। पितृ अमावस्या पर यमुना में स्नान करने आए तीन युवक डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। घाट के पास मौजूद गोताखोरों ने एक युवक को बचा लिया। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। सूचना पर पुलिस और युवकों के स्वजन भी पहुंच गए थे।
यमुना में पक्का घाट नहीं होने के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले हरियाणा निवासी चार युवकों की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। इससे पहले कैराना क्षेत्र निवासी दो युवकों की जान चली गई थी।
शनिवार को पितृ अमावस्या पर बडोली क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी अनिल और अक्षय गांव निवासी विशाल के साथ स्नान करने के लिए आए थे। इस दौरान तीनों युवक डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया जिस पर गोताखोरों ने विशाल को बचा लिया।
यमुना में डूबे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। सूचना पर पुलिस के साथ ही उनके स्वजन भी पहुंच गए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले भी यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं।