शामली। क्षेत्र के गांव पंजीठ के प्रधान व वार्ड 11 की जिला पंचायत सदस्या का 18 वर्षीय पुत्र सरवर हरियाणा में बाइक पर तेल डलवाने के लिए जा रहा था। यमुना ब्रिज पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राले की जोरदार टक्कर लगने पर वह गिर गया। जिसके बाद ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पहुँचे स्वजन घायल को शामली में स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के गांव पंजीठ के ग्राम प्रधान अखलाख व उनकी पत्नी वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य का 18 वर्षीय पुत्र सरवर सायं के सात बजे बाइक में तेल भरवाने के लिए हरियाणा की सीमा में स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। तेल भरवाने के लिए जा रहे युवक को पुल पर पीछे से आ रहे तेज गति में ट्रैक्टर ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद सरवर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर ट्राला तेज गति में होने के कारण उसके ऊपर भी चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे स्वजन उसे आनन फानन में शामली में स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर स्वजन एवं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के पास हुए हादसे पर पुलिस मौके पर पहुँची तो ट्रैक्टर चालक मौके पर ही मौजूद था। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी थी।