बिडौली-चौसाना मार्ग पर खोडसमा के निकट गंगोह निवासी इको कार सवार पांच व्यक्ति विपरित दिशा से आ रही टैक्टर ट्राली की टक्कर से हादसे में घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार कार सवार पीडित करनाल स्थित अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन कराने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव तरडक निवासी जगत सिह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ हरियाणा के करनाल में आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए जा रहे थे। जैसे ही चौसाना क्षेत्र के खोडसमा गांव के निकट पहुंचे तो विपरित दिशा से आ रही एक टैक्टर ट्राली ने कार को टक्कर मार दी जिसके बाद कार सवार पांच व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में जगत सिंह,अनिल सिंह सहित दो अन्य शामिल है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर नही पहुॅची। जिसके बाद ग्रामीणों अपने वाहनों से पीडितों को शामली के बोहरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।