शामली :एक दर्दनाक हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। चार महीने पहले ही सुनीता की शादी हुई थी। सुनीता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सोनीपत के पाबसरा गांव से लौटते समय बाइक सवार भाई बहन ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा बहन को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक एवं चालक की तलाश कर रही है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सिभालका निवासी सुमित पुत्र राममेहर अपनी बहन सुनीता 19 वर्ष पत्नी अनिल को लेने उसकी ससुराल हरियाणा के सोनीपत के गांव पाबसरा गया था। शुक्रवार की शाम को जब सुमित बहन को लेकर हरियाणा से गांव रहा था तभी कस्बे के ऊन रोड स्थित बालियान नर्सिंग होम के सामने ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया,जहां पर चिकित्सक ने घायल सुनीता को मृत घोषित कर दिया। सुमित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
सुमित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुमित ने बताया कि छह माह पूर्व ही सुनीता की शादी हरियाणा निवासी अनिल के साथ हुई थी। बहन को ससुराल से लेकर घर जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आ गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।